‘खेलो इंडिया’ के कुछ आयोजन कालका में भी हों

स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने की भी मांग खेलपथ संवाद पिंजौर। अप्रैल 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कालका राजकीय काॅलेज ग्राउंड को स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी लेकिन 5 वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद स्टेडियम निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। केन्द्र सरकार ने आगामी वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स पंचकूला में करवाने की घोषणा की है ऐसे में कालकावासियों ने टूर्नामेंट में कालका शहर की भी भागीदारी सुनिश्चत करने की मांग की है। .......

अब लखनऊ में होंगे अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मुकाबले

तैयार हो रहा खूबसूरत मैदान, अंतरराष्ट्रीय फुटबाल अकादमी भी खुलेगी खेलपथ प्रतिनिधि लखनऊ। अब लखनऊ में भी फुटबाल के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फुटबाल आयोजन हो सकेंगे। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश में अपने किस्म का अनूठा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम तैयार हो रहा है। इसके निर्माण का काम तेजी से जारी है। जिस गति से काम चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। दाव.......

हरियाणा की मेजबानी में पंचकूला में होंगे नेशनल यूथ गेम्स

खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा। आगामी वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद इन खेलों का आयोजन पंचकूला में होगा। यह जानकारी खेल राज्यमंत्री ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि खेलों के लि.......

मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों की ऑन लाइन समीक्षा

प्रमुख सचिव खेल पंकज राग और खेल संचालक पवन कुमार जैन ने जिला खेल अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश की खेल गतिविधियों पर काफी असर पड़ा है। ऐसी परिस्थिति में जिला स्तर पर खेल गतिविधियों और खेल अधो-संरचनाओं की स्थिति जानकर खेलों और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक कार.......

दिव्यांग क्रिकेटर धामी पत्थर तोड़कर कर रहे गुजारा

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं धामी खेलपथ संवाद पिथौरागढ़। उत्तराखंड के दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी मनरेगा में पत्थर तोड़कर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। धामी दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत को जीत भी दिला चुके हैं। इसके बावजूद इस दिव्यांग क्रिकेटर को आज तक सरकार ने कोई मदद नहीं दी है। मूलरूप से दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी कनालीछीना विकासखं.......

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की वाटर स्पोर्ट्स खेलों की समीक्षा

वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण शीघ्र शुरू होगा खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने टी.टी. नगर स्टेडियम में वाटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षकों से वन-टू-वन चर्चा की। खेल मंत्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को पूरी सावधानी के साथ पुन: प्रशिक्षण शुरू करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कह.......

मथुरा दिलाएगा स्वदेशी खेलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान

भारतीय स्वदेशी खेल संगठन के बैनर तले होंगे टारगेट बाल, लगोरी, लंगड़ी, गटका, गिल्ली-डंडा खेलपथ प्रतिनिधि मथुरा। हाल ही देश की जानी-मानी खेल शख्सियतों अशोक ध्यान चंद, अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई, अर्जुन अवार्डी एथलीट खुशबीर कौर, इंटरनेशनल वेटलिफ्टर सुजाता भकत, वरिष्ठ खेल पत्रकार श्रीप्रकाश शुक्ला, संदीप प्रलहद, बलजिन्दर सिंह तूर, प्रश.......

हैण्डबाल में सृष्टि ने जमाई धाक

अंजली चौरसिया को आदर्श मान देश का किया प्रतिनिधित्व श्रीप्रकाश शुक्ला इलाहाबाद। बेटियों के लिए खेलों का क्षेत्र मुश्किल भरा है लेकिन उत्तर प्रदेश ने देश को कई ऐसी नायाब खिलाड़ी बेटियां दी हैं जिन्होंने अपने दृढ़-संकल्प, मजबूत इरादों तथा शानदार खेल कौशल से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। महिलाओं को दिया जाने वाला उत्तर प्रदेश का सर्व.......

मनीषा अब कानपुर में जगाएंगी समर्थ नारी, समर्थ भारत की अलख

नीरा सिन्हा ने सौंपी महती जवाबदेही खेलपथ प्रतिनिधि कानपुर। शारीरिक शिक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली मनीषा शुक्ला अब कानपुर में समर्थ नारी, समर्थ भारत की अलख जगाएंगी। समर्थ नारी, समर्थ भारत संस्था की संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक नीरा सिन्हा वर्षा ने मनीषा शुक्ला को संस्था के सह-संयोजक का दायित्व सौंपा है। .......

बरोदा के स्टेडियमों का खेल मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

गोहाना। रविवार को प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बरोदा हलके के प्रमुख गांवों में स्थित स्टेडियमों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी दिक्कतें भी पूछीं तथा आश्वस्त किया कि खेलों का स्तर सुधारने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दी जाएंगी। संदीप सिंह औचक निरीक्षण में पहले गांव छतैहर.......